भोपाल से नीमच जा रही चार्टर्ड बस के मंदसौर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 महिला यात्रियों की मौत
20 से ज्यादा यात्री घायल

भोपाल से नीमच जा रही यात्री बस मंदसौर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। घटना मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे की बताई जा रही है। पुलिस ने बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि जावरा की तरफ से बस तेज गति से आ रही थी और भावगढ़ फांटे पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया। उसके बाद सड़क के दूसरी ओर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री बस भोपाल से नीमच की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर से करीब 18 किमी पहले भावगढ़ फंटे में बने स्पीड ब्रेकर पर बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ डाउन लेन पर पलट गई।
बस में मंदसौर के 20 यात्री सवार थे
जानकारी के अनुसार 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 और मंदसौर के 20 यात्री सवार थे। बस करीब 8 बजे भोपाल से रवाना हुई। जिसे दोपहर करीब तीन बजे मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले ही हादसा हो गया। बस के नीमच पहुंचने का समय शाम 4 बजे है।
20 से ज्यादा यात्री घायल
बताया जा रहा है कि एक चार्टर्ड बस भोपाल से नीमच जा रही थी। लेकिन मंदसौर शहर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। जहां बस डिवाइडर तोड़ते हुए सीधी पलट गई। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस भोपाल से सुबह 8 बजे निकली थी, जो 3 बजे मंदसौर पहुंचने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई।
बस में कई यात्री बुरी तरह से फंस गए
घटना में घायल हुए यात्रियों को मंदसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि बस में कई यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। जहां JCB की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
वहीं इस घटना के बाद जब यात्रा कर रहे लोगों को परिजन नीमच जिले में स्थित चार्टर्ड ऑफिस पहुंचे तो यहां कर्मचारियों ने ऑफिस बंद कर दिया। फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।
जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें