जीवन शैली

Benefits Of Apple Vinegar: सेब के सिरके का सेवन सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी, खाली पेट पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे,

खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की नियंत्रण में मदद मिलती है, साथ ही इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का भी उपचार होता है।

Benefits Of Apple Vinegar:सेब के सिरके का सेवन सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इसका कारण है कि सेब का सिरका पोषणपूर्ण तत्वों से भरपूर होता है। यद्यपि आप इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, तो इसे खाली पेट पीने से विशेष फायदा होता है। खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की नियंत्रण में मदद मिलती है, साथ ही इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का भी उपचार होता है। इसका कारण है कि सेब के सिरके में एसिटिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर, एंजाइम, पोटैशियम, और मैग्नीशियम सहित एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सेहत को बनाए रखने में सहायक होते हैं। चलिए, अब हम देखते हैं कि खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने के कौन-कौन से फायदे होते हैं।

  1. वजन कम करने में मदद: सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह आपकी भूख को कम कर सकता है और आपके शरीर की मेटाबोलिज्म को बढ़ावा दे सकता है। रात को सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का सेवन करने से वजन तेजी से घटने लगता है।
  2. ग्लूकोज कंट्रोल:  सेब के सिरके का सेवन करने से खाली पेट ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे डायबिटीज के कंट्रोल में मदद मिल सकती है। खाली पेट बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सेब का सिरका मददगार हो सकता है।
  3. पाचन क्रिया में सुधार: सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड का मानव शरीर के पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। पेट के एसिड उत्पादन को बढ़ाकर पाचन में सहायता कर सकता है, जो भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह अपच के लक्षणों और सूजन को भी कम कर सकता है।
  4. त्वचा की समस्याओं में सुधार: एप्पल साइडर विनेगर मुंहासों और रोजमर्रा की त्वचा की समस्याओं में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा, सेब के सिरके ने कई अन्य त्वचा स्थितियों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस आदि में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं जो अक्सर मुंहासे पैदा करते हैं।
  5. आंतों की सफाई: सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिनसे आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है और पाचन में सुधार हो सकता है।
  6. इम्‍यूनिटी बूस्‍टर: रोजाना एक चम्‍मच सेब का सिरका लेने से आपकी इम्‍यूनिटी भी मजबूत होती है। जी हां आधा चम्‍मच सेब के सिरके को एक कप नींबू पानी में मिलाकर हर सुबह लेने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते है और इम्‍यूनिटी मजबूत होती है।
  7. सीने में जलन को दूर करें: जब भी आपको सीने में जलन की समस्या हो, तो आप 1 चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।
  8. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट सेब के सिरका का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
  9. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद: जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर आप सेब के सिरका का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  10. ड्रैंडफ की समस्‍या दूर: पानी में सेब के सिरके की 1 चम्‍मच डालकर एक स्प्रे बोतल में डाल लीजिएये मिला लीजिये और इस मिश्रण को बालों पर शैंपू करने के बाद स्प्रे करके इस्‍तेमाल करें। 15 मिनट तक बालों को ऐसे ही रखें और बाद में पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक दोहराएं जब तक आपके सिर से ड्रैंडफ पूरी तरह से दूर नहीं हो जाती है। उसके बाद भी हर हफ्ते 1 बार इसका इस्‍तेमाल करते रहें ताकि आपको ड्रैंडफ की समस्‍या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें

सेब का सिरका हर रोज रात को सोने से पहले पीने की आदत काफी काम आ सकती है, इससे किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker