News

मध्य प्रदेश राजनीति-पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

सेवढ़ा से विधायक रहे राधेलाल बघेल ने भी ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।  दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपने पिता कैलाश जोशी की फ्रेम की हुई तस्वीर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। दीपक जोशी के इस दलबदल को कांग्रेस की बड़ी जीत माना जा रहा है। इसे बीजेपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी के उस पुराने परिवार में सेंध लगा दी है, जिसके मुखिया कैलाश जोशी मरते दम तक बीजेपी की कमान संभाले हुए थे। दीपक ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे।

एक और विधायक शामिल हुए कांग्रेस पार्टी में

भोपाल में बीजेपी के एक और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सेवढ़ा से विधायक रहे राधेलाल बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। बताते हैं कि पिछले साल भाजपा ने इन्हें पार्टीविरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था। इससे पहले दिन में भाजपा के एक अन्य पूर्व विधायक राधेलाल बघेल भी कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। 

यह भी पढ़े- इंदौर बनेगा सोलर सिटी

सादे समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपने पिता कैलाश जोशी की फ्रेम की हुई तस्वीर लेकर और अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंचे।  वह एक सादे समारोह में कांग्रेस में शामिल हो गए। दीपक जोशी बिना वाहनों के काफिले और बिना शक्ति प्रदर्शन के कमलनाथ आवास पहुंचे। कमल नाथ ने बघेल का भी कांग्रेस स्वागत किया। कमल नाथ ने दोनों नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर फार्म भरवाया।

यह भी पढ़े- लाड़ली बहना योजना लाभार्थी सूची में आपका नाम हैं या नहीं, कही आपका फार्म (form)रिजेक्ट तो नहीं हो गया

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

दीपक जोशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी

कई दिनों से लग रही अटकलों को विराम देते हुए शुक्रवार को उन्होंने खुलकर कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले दीपक जोशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । जिसमें उनके चेहरे पर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने का दर्द साफ नजर आ रहा था। पत्रकारों को जवाब देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। आपको बता दें कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मनोज जोशी बीजेपी में शामिल हुए हैं, तब से पार्टी में दीपक जोशी के सवाल-जवाब बहुत कम हो गए हैं। ये दर्द उन्होंने कई बार बयां भी किया था।

यह भी पढ़े- ट्रैन से अकेली महिला बिना टिकिट यात्रा कर रही है तो महिला को ट्रेन से नहीं उतारा जा सकता

कमल नाथ ने कहा- जोशी का कांग्रेस में आना सामाजिक मूल्यों का संदेश 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस का 138 वर्षों का इतिहास है, हम अपने बुजुर्गों का सम्मान हमेशा करते हैं। कैलाश जोशी राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे, समाजसेवी थे, वे 10 साल मेरे साथ संसद में रहे। आज का दिन कांग्रेस के लिए नहीं राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। जोशी का कांग्रेस में आना पूरे प्रदेश में सामाजिक मूल्यों का संदेश है।

कोरोना के समय प्रशासन से नहीं मिली थी कोई मदद

जोशी पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तब उन्हें प्रशासनिक तंत्र से कोई मदद नहीं मिली और अंतत: उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी। जोशी के इस आरोप पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़े- LIC Pension Plan एलआईसी पेंशन योजना: इसके विभिन्न लाभ क्या हैं?

लगाए बीजेपी पर ये आरोप

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वह भी अपने पिता का पारंपरिक घर छोड़ रहे हैं। अब वह भोपाल में अपने साले के घर रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता भोपाल से सांसद थे, लेकिन एक भी चीज उनके नाम पर नहीं थी। देवास में लंबी लड़ाई लड़ी, वहां भी नाम नहीं लिया, ऐसा क्यों? विचारधारा की बात नहीं है, कौन मानेगा, अब मैं उनके साथ रहूंगा। मैं कमलनाथ से प्रभावित हूं। उन्होंने मात्र तीन मिनट में अपने पिता के स्मारक के लिए जमीन दे दी। बीजेपी ने 30 महीने में स्मारक को खंडहर बना दिया।

जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker