धर्म

Navratri 2023: सुख समृद्धि के लिए अष्टमी-नवमी को घर लाएं ये चीजें, भंडार भर देंगी मां दुर्गा

चांदी की खरीदारी करने पर आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Navratri 2023 इन दिनों शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैसे तो ये पूरा पखवाड़ा ही कामकाज के लिए शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। लेकिन आप खूब मेहनत के बाद भी पर्याप्त आमदनी करने में सफल नहीं हो रहे हैं या कोई ग्रह दोष परेशान कर रहा है या माता दुर्गा की आप पर कृपा चाहते हैं तो अष्टमी-नवमी के दिन कुछ खास चीजों को घर लाना चाहिए। मान्यता है कि महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा के दिन इन चीजों को घर लाने से शुभ होता है, सुख समृद्धि घर आती है और आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।आइये जानते हैं अष्टमी-नवमी को कौन सी चीजों को घर लाना चाहिए।

चांदी का सामान लेकर आएं

Navratri 2023 दुर्गा अष्टमी के दिन चांदी का कोई भी सामान लाकर मां दुर्गा को अर्पित करें। कहते हैं नवरात्रि में चांदी की चीज की खरीदारी करना उत्तम माना जाता है। चांदी की खरीदारी करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।अष्टमी-नवमी के दिन चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति के जीवन में चंद्रदोष होता है, उसे चांदी का सिक्का जरूर खरीदना चाहिए।

पीतल का कलश

Navratri 2023 नवरात्रि के आठवें-नवें दिन पीतल का कलश खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे खरीदने से ग्रहदोष से मुक्ति मिल सकती है।
अष्टमी-नवमी पर श्रृंगार सामग्री खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नवमी के दिन ये श्रृंगार सामग्री माता को चढ़ाना सौभाग्य की प्राप्ति कराता है।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

घर में लाएं मोरपंख – दुर्गा अष्टमी के दिन आप मोरपंख लेकर आएं और उसे अपने घर में स्थापित करें। मोरपंख घर में रखने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा।

मौली- नवरात्रि में मौली खरीदना और पहनना भी बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि मौली खरीदने से मां दुर्गा का आशीर्वाद खरीदने वाले के घर पर हमेशा बना रहता है।

वाहन-  यदि आप नए वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि सबसे अच्छा है। वहीं वाहन खरीदने के लिए अष्टमी और नवमी तिथि विशेष है। मान्यता है कि नवरात्रि के अवसर पर नए वाहन खरीदने से मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

मिट्टी से बना घर स्थापित करें – दुर्गा अष्टमी से पहले अपने घर में मिट्टी से बना मकान लाकर रखें। ऐसा करने से संपत्ति से संबंधित मामलों में विवाद समाप्त होगा। साथ ही आपके लिए नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बनेंगे।

चंदन घर में जरुर रखें – ज्योतिष शास्त्र में चंदन को बहुत ही शुभ माना गया है। कहते हैं जिस घर में चंदन होता है वहां का वातावरण काफी शुद्ध और सकारात्मक होता है। सकारात्मकता बनी रहने से आपकी आर्थिक उन्नति की संभावनाएं अधिक हो जाती है। यदि आपके घर में भी चंदन नहीं है तो दुर्गाष्टमी से पहले चंदन जरूर लेकर आएं।

स्वास्तिक का चिन्ह लाएं – दुर्गा अष्टमी के दिन अपने घर के मुख्य द्वार के लिए स्वास्तिक का चिन्ह लाकर लगाएं। स्वास्तिक के शुभ चिन्ह की मदद से आपकी आय के रास्ते में जो मुश्किलें आ रही हैं वह समाप्त होंगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker