लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP (भारतीय जनता पार्टी ) ने कमर कस ली, किया टीम में बदलाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का किया एलान, नड्डा की ई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने आज शनिवार को अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महामंत्रियों, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठग महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें रमन सिंह और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नयी सूची में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन- महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और राष्ट्रीय सचिव में रांची की मेयर आशा लकड़ा का नाम भी शामिल हैं।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।