धर्म

जाने वट सावित्री व्रत साल 2023 में कब है?

जानिए पूजाविधि और शुभ मुहूर्त || जाने वट सावित्री व्रत का महत्व ||

वट सावित्री व्रत यह एक हिन्दू त्यौहार है, जो विवाहित महिलाओं का विशेष त्योहार है। यह त्यौहार विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार में विवाहित महिला अपने पति के लिए एक बरगद के पेड़ के चारों ओर एक औपचारिक धागा बांधकर अपने प्यार का प्रतीक बनाती है। यह उत्सव सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है। जैसा कि महाभारत में वर्णित है, इसलिए यह व्रत भारतीय संस्कृति में एक आदर्श नारित्व का प्रतीक बन गया है।

वट सावित्री व्रत की तारीख

वट सावित्री व्रत एक बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 19 मई को रखा जाएगा और देश के कुछ हिस्सों में यह व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रखा जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा इस बार 3 जून 2023 को है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुजरात महाराष्ट्र में वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है, इसे यहां वट सावित्री व्रत भी कहते हैं। जबकि देश के अन्य सभी भागों में वट सावित्रि वट जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर किया जाता हाै। पंचांग की गणना के अनुसार, ज्योष्ठ अमावस्या पर लगने वाला वट सावित्री का व्रत 19 मई को रखा जाएगा। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 18 मई को रात 9 बजकर 42 मिनट से होगा और अगले दिन यानी 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट तक अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी। मान्यताओं के अनुसार, उदाया तिथि होने के कारण 19 मई को ही वट सावित्री व्रत रखना शास्त्र संगत रहेगा।

यह भी पढ़े- लाड़ली बहना योजना लाभार्थी सूची में आपका नाम हैं या नहीं, कही आपका फार्म (form)रिजेक्ट तो नहीं हो गया

वट सावित्री व्रत की पूजाविधि

वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान के बाद सुंदर आभूषण और वस्त्र पहन कर इस वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की मूर्ति रखकर विधि-विधान से पूजा करें। कच्चे दूध और जल से वृक्ष की जड़ों को सींचकर वृक्ष के तने में सात बार कच्चा सूत या मोली लपेटकर यथाशक्ति परिक्रमा करें। लाल वस्त्र,सिन्दूर,पुष्प,अक्षत,रोली,मोली,भीगे चने,फल और मिठाई सावित्री-सत्यवान के प्रतिमा के सामने अर्पित करें।साथ ही इस दिन यमराज का भी पूजन किया जाता है। पूजा के उपरान्त भक्तिपूर्वक हाथ में भीगे हुए चने लेकर सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण और वाचन करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार पर आने वाली अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं,घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस व्रत की पूजा में भीगे हुए चने अर्पण करने का बहुत महत्व है क्यों कि यमराज ने चने के रूप में ही सत्यवान के प्राण सावित्री को दिए थे। सावित्री चने को लेकर सत्यवान के शव के पास आईं और चने को सत्यवान के मुख में रख दिया,इससे सत्यवान पुनः जीवित हो गए।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश राजनीति-पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री का व्रत पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामने के लिए रखती हैं। ऐसी मान्यताएं है कि इस व्रत को करने से पति पर आए सारे कष्ट दूर होते हैं। वट सावित्री की पौराणिक कथा के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से देवी सावित्री के पतिधर्म को देखकर मृत्यु के देवता यमराज ने उनेके पति सत्यावान को पुन: जीवनदान दिया था। इसके अलावा इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। वट सावित्री व्रत के दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। क्योंकि, इस वृक्ष की जटाओं ने सावित्री के मृत पति के शरीर को सुरक्षित रखा था जब तक कि सावित्री अपने पति के प्राण वापस लेकर नहीं आयीं।

वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु,सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है। यह व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्यवर्धक,पापहारक,दुःखप्रणाशक और धन-धान्य प्रदान करने वाला होता है। अग्नि पुराण के अनुसार बरगद उत्सर्जन को दर्शाता है अतः संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक महिलाएं भी इस व्रत को करती हैं।

यह भी पढ़े- सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें hard work only once then life is successful

वट वृक्ष की धार्मिक मान्यता

इस पेड़ में बहुत सारी शाखाएं नीचे की तरफ लटकी हुई होती हैं जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा,तने में भगवान विष्णु एवं डालियों में त्रिनेत्रधारी शिव का निवास होता है। इसलिए इस वृक्ष की पूजा से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।अपनी विशेषताओं और लंबे जीवन के कारण इस वृक्ष को अनश्वर माना गया है। वट वृक्ष की छाँव में ही देवी सावित्री ने अपने पति को पुनः जीवित किया था।इसी मान्यता के आधार पर स्त्रियां अचल सुहाग की प्राप्ति के लिए इस दिन वरगद के वृक्षों की पूजा करती हैं।

पूजा समाप्ति पर ब्राह्मणों को वस्त्र तथा फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर दान करें।
इस व्रत में सावित्रीसत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें। यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं।


जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker