Newsधर्म

dhanteras: धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

इस साल 2022 में धनतेरस dhanteras या धनत्रयोदशी 22 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव, यमराज और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है.

newsmerchants के साथ जानिए साल 2022 में धनतेरस पूजा मुहूर्त,पूजन विधि, और पूजन मुहूर्त

यह भी पढ़िए – 10 ऐसे काम जो प्रसन्न करेंगे mata lakshmi को

यह है धनतेरस dhanteras का पूजन मुहूर्त

प्रदोष काल – 05:45 PM से 08:17 PM तक वृषभ काल – 07:01 PM से 08:56 PM तक

धनतेरस dhanteras पर करे यह कार्य

सबसे पहले dhanteras धनत्रतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें,तथा इसके बाद साफ वस्त्र पहनें।
शुद्ध जल से भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य देंऔर अपनी हैसियत के अनुसार किसी जरूरतमंद को दान अवश्य करें।
धनतेरस dhanteras के दिन में अपनी क्षमतानुसार कोई भी शुभ वस्तु खरीदें।

इस दिन कौन-कौन सी शुभ वस्तु खरीदी जा सकती हैं, इसकी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें

यह भी पढ़िए – katrina kaif: “किन्ना सोना” ने मचाई धूम,जानें कब रिजीज होगी फिल्म?

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

धनतेरस dhanteras की पूजा विधि –

1. संध्या समय में dhanteras पूजा की तैयारी शुरू करें।
2. dhanteras पूजा स्थल को साफ करके यहां आटे या चावल की मदद से अल्पना उकेरें ।
3. dhanteras पूजन के लिए ईशान कोण या पूर्व दिशा में चौकी की स्थापना करें, या आप चाहे तो यहां स्वस्तिक भी बना सकते हैं।
4. अब यहां dhanteras पूजन के लिए चौकी स्थापित करें, और इस पर एक साफ लाल वस्त्र बिछाएं और इसे गंगा जल से शुद्ध करें।
5. इस चौकी पर dhanteras पूजन के लिए सभी भगवानों के विराजमान करने के लिए कुछ अक्षत डालें और इस चौकी पर माता लक्ष्मी को स्थापित करें।
6. dhanteras पूजन के लिए माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर यंत्र को कुबेर देवता के रूप में, और एक सुपारी को श्री गणेश के रूप में स्थापित करें।
7. dhanteras पूजन के लिए अब एक कलश में जल भरें इसकी ग्रीवा पर कलावा बांधें, अब चौकी पर कुछ अक्षत डालकर यहां इस कलश को स्थापित करें।
8. इसके मुख पर एक बड़ा दीपक रखें और इसे प्रज्वलित करें, यह जल कलश भगवान धन्वंतरि का स्वरूप है।
9. dhanteras पूजन के के साथ ही यमराज देवता की पूजा के लिए एक बड़ा मिट्टी का दीपक लें। इसमें एक कौड़ी, एक सिक्का और भोग के रूप में थोड़ा सा गुड़ या शक्कर डालें। इसे सरसों के तेल से भरकर इसमें तीन या चार रुई की बातियां रखके इसे जलाएं।
10. dhanteras पूजन के लिए 13 मिट्टी के दीपक प्रज्वलित करने के लिए पूजा की चौकी के पास रखें।
11. अब जल पात्र से तीन बार आचमन विधि करें, और चौथी बार बाएं हाथ से दाएं हाथ में जल लेकर हाथ साफ करें। इसके बाद dhanteras पूजन के लिए स्वस्तिवाचन मन्त्र का उच्चारण करें।
12. अब dhanteras पूजन के लिए प्रथम पूज्य श्री गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर देव, यमदीप और जलकलश पर गंगाजल छिड़कें।
13. इसके बाद dhanteras पूजन के लिए हल्दी, कुमकुम, रोली, चंदन आदि से पंचोपचार की क्रिया पूरी करें। चौकी पर विराजमान देवों को कलावा अर्पित करें। कौड़ी और सिक्का माता लक्ष्मी के चरणों में भी रखें।
14. इसके बाद सभी भगवानों को अबीर, गुलाल और अन्य सुगंधित चीजें चढ़ाएं, और धुप-अगरबत्ती जलाएं। साथ ही सभी दीपकों को प्रज्वलित करें।
15. धनतेरस dhanteras के दिन अपने जो भी सामग्री खरीदी है, उसे पूजा में चौकी के पास अवश्य रखें। खील बताशा और धनिया भी माता लक्ष्मी को धनतेरस के दिन अवश्य चढ़ाएं।
16. धनतेरस dhanteras पर सोने- चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, नई झाडू, धान-मूंग आदि भी पूजा में अवश्य रखें।
17. धनतेरस पर माता लक्ष्मी के लिए चांदी या अन्य किसी भी धातु की साफ कटोरी में खीर और फल- मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
18. ताम्बूल (पान, लौंग, सुपारी, इलायची) चढ़ाएं।
19. dhanteras पूजा में अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा भी रखें। यदि आपकी पूजा: में किसी तरह की कोई कमी रह गई है, तो दक्षिणा उसकी पूर्ति करती है।
20. इसके बाद दाएं हाथ में पुष्प लेकर चौकी पर विराजित सभी देवों से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्ध जीवन की कामना करें। और इस पुष्प को dhanteras पूजन के लिए आमंत्रित देवोंके चरणों में अर्पित करें।
21. अब धनतेरस dhanteras की पूजन के पश्च्यातआरती करेंऔर सबमें प्रसाद वितरित करें।
22. मृत्युदेव यमराज जी के लिए जो दीपक आपने जलाया है, उसे ले जाकर अपने घर की दक्षिण दिशा में रखें। यह दीपक को जलाकर घर के भीतर नहीं रखा जाता है, इसीलिए इसे घर के बाहर दहलीज पर भी रखा जा सकता है।
23. dhanteras पूजन के अगले दिन कलश का जल तुलसी को अर्पित कर दें।

यह भी पढ़िए – mahakal lok Ujjain: दीपावली से पहले महाकाल में दिवाली,जानें महाकाल लोक की विशेषता,देखें वीडियो

इस धनतेरस dhanteras पूजन के लिए यह सरल पूजा विधि अपनाकर आप धनतेरस का poojan अर्चन करें यह पूजन धनतेरस के अनुष्ठान को सफल बनाएगी, जिससे माता लक्ष्मी आपके घर में स्थिर रूप से निवास करेगी।

जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker