धर्म

eco friendly Ganesha : ऐसे करें घर पर तैयार

eco friendly Ganesha :भगवान गणेश इस महीने के अंत में आपके दर विराजेंगे, आइए जानते हैं इको फ्रेंडली गणेशा घर पर तैयार करने की विधि

 

गणेशोत्सव पर भगवान गणेश को पूरी धूमधाम से घर पर लाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी लोगों का यही प्रयास है कि भगवान गणेश जी की पूजा में कोई कमी न रह जाए। इस उत्सव में अन्य चीज़ों के बीच पर्यावरण का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने जा रहें हैं घर पर ही आसान तरीकों से इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha जी की मूर्ति बनाने का तरीका।

इन चीज़ों से आप अपने घर पर ही बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए आप इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha जी की मूर्ति बना सकते हैं। इसके साथ ही आप इस प्रक्रिया का आनंद अपने परिवार के लोगों के साथ उठा सकते हैं।

क्ले से बना सकते हैं भगवान गजानन की प्रतिमा

घर पर ही क्ले लाकर आप इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha जी की प्रतिमा का निर्माण कर सकते हैं। आप बेस के लिए किसी एक लकड़ी के पट्टे के ऊपर मिट्टी को रोटी जैसा मोटा गोल आकार दें। अब इसके ऊपर ही बप्पा जी की मूर्ति को बनाना शुरू करें।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

 

मिट्टी को ही शेप देते हुए आप बप्पा जी के शरीर के अंग बना सकते हैं। किसी नुकीली चीज से फिर आप डिटेलिंग कर सकते हैं। इस प्रतिमा के बनाने के बाद आप इसे विभिन्न रंगों से रंग सकते हैं।

गाय के गोबर का करें इस्तेमाल

गाय के गोबर को भी पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप गाय के गोबर को भी इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha की प्रतिमा के रूप में ढाल सकते हैं और सूखने के बाद उस प्रतिमा की पूजा कर सकते हैं। गाय के गोबर को धार्मिक रूप से भी पवित्र माना जाता है।

किचन में इन चीज़ों से आसानी से बनाएं प्रतिमा

पूजा के लिए इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha की प्रतिमा को किचन में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री से भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप हल्दी, आटा या मैदा और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साथ ही आप चंदन और रोली का उपयोग भी कर सकते हैं। गूंथे हुए आटे या मैदे को आकार देकर आप गणेश जी की प्रतिमा बना सकते हो। हल्दी, रोली और चंदन जैसी चीज़ों से प्रतिमा में रंग भरे जा सकते हैं।

चॉकलेट के इको फ्रेंडली गणेश 

अगर आपको इस गणेश उत्सव पर कुछ अलग करना है तो आप गणपति जी की इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha मूर्ति चॉकलेट से भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बाज़ार में मिलने वाली कंपाउंड चॉकलेट की ज़रूरत होगी।

कंपाउंड चॉकलेट को मेल्ट करके और उसे मोल्ड में डालकर विभिन्न आकार दिए जा सकते हैं और बप्पा जी की मूर्ति बनाई जा सकती है।

न्यूजपेपर से भी बना सकते हैं इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha

हमारे घरों में अक्सरअखबार कबाड़ की तरह पड़े रहते हैं और उनका कोई उपयोग नहीं होता है। इस गणेश उत्सव में अखबार को पानी में गलाकर, उससे भी इको फ्रेंडली गणेश eco friendly Ganesha जी की मूर्ति भी बनाई जा सकती है।

यह न्यूज़पेपर को रिसाइकल करने का और पर्यावरण को बचाने का बहुत अच्छा तरीका है। सूख जाने के बाद आप प्रतिमा को अपने मनपसंद रंगों से रंग सकते हो।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker