
हिन्दू धर्म में आदि शक्ति माँ दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि Navratri 2022 बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का ये पावन पर्व 26 सितंबर से शुरू होकर 04 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं 05 अक्टूबर को दशहरा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां जगदंबे के नौ अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। भारत में सदियों से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।
इस वर्ष के नवरात्र Navratri 2022 आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इन्हें शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता हैं।
Navratri 2022: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Navratri 2022 के प्रथम दिन प्रतिपदा और घटस्थापना पूजा शुरू करने के दो खास मुहूर्त होंगे और आप अपनी सुविधानुसार इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त में पूजा शुरू कर सकते हैं।देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से नवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। कहीं कुछ लोग पूरी रात गरबा और आरती कर नवरात्रि मनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग व्रत और उपवास रख मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं।
भारत में कालगणना के प्रमुख स्त्रोत्र पंचांगों की गणना के अनुसार घटस्थापना के लिए अमृत मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप किन्हीं भी कारणों से अमृत मुहूर्त में घटस्थापना नहीं कर पाते हैं तो आप अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए – PFI RAID: जानिए पीएफआई की हर वो बात, जो आप जानना चाहते हैं
शारदीय नवरात्रि Navratri 2022 कैलेंडर
26 सितंबर, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा |
27 सितंबर, दूसरा दिन– द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
28 सितंबर, तीसरा दिन- तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा |
29 सितंबर, चौथा दिन – चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा |
30 सितंबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा |
01 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा |
02 अक्टूबर, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा |
03 अक्टूबर, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी |
04 अक्टूबर, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण |
05 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा) |
यह भी पढ़िए – Samantha Ruth prabhu मुसीबत में, इस बीमारी ने घेरा
क्या है पर खास!
Navratri 2022 के इन नौ दिनों तक आप भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ माता रानी के स्वागत की तैयारियों में जुट जाइए, क्योंकि इस नवरात्रि पर बन रहा है एक दुर्लभ संयोग, जिसके अनुसार इस बार नवरात्रि का शुभारंभ माँ दुर्गा के विशेष दिन सोमवार से होने जा रहा है, जिसका अर्थ है कि इस नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों से मिलने आ रही हैं। माना जाता है कि हाथी पर सवार माता रानी अपने भक्तों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं और अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।
यह भी पढ़िए – KRK ने फिर किया ट्वीट, ‘विक्रम वेधा’ की करेंगे समीक्षा
Navratri 2022 पर बनेंगे शुभ संयोग!
इस साल शारदीय नवरात्रि Navratri 2022 पर शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के प्रारंभ का यह अद्भुत संयोग बेहद दुर्लभ एवं विशेष है। आप भी शुक्ल व ब्रह्म योग में अपने शुभ कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं।
जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया, प्रदेश, खुलासा, बॉलीवुड, लाइफ स्टाइल, अलग हटके, धर्म, शेयर बाज़ार, सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।