प्रदेश

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, जनवरी में रामलला के दर्शन कर लेना सारे पाप माफ हो जाएंगे

सोनिया गाँधी को दिग्विजयसिंह की आंटी कहकर किया संबोधित

MP Election 2023:: इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद से ही विजयवर्गीय लगातार कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा है कि जनवरी में रामलला के दर्शन कर लेना सारे पाप माफ हो जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी भी की । दोनों को राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी को दिग्विजयसिंह की आंटी कहकर संबोधित किया। कांग्रेस को लेकर कहा कि कोई माई का लाल सनातन खत्म नहीं कर सकता है।

मोदी पीएम न होते तो राम मंदिर न बन पाता

दुनिया में सिर्फ एक नेता है जो इस युद्ध को समाप्त कर सकता है, वह नरेंद्र मोदी है। आज दुनिया नरेंद्र मोदी को नेता मानती है, लेकिन कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं, गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता। हम बोलते थे रामलल्ला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। दिग्विजय सिंह बोलते थे तारीख नहीं बताएंगे, अब तो तारीख भी बता दी।

MP Election 2023: मध्यप्रदेश निवाड़ी में यूपी के राजनेताओं की एंट्री, दिलचस्प होगा मुकाबला

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह तुम्हारे नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि राम काल्पनिक हैं, राम नाम का व्यक्ति हुआ ही नहीं, रामचरितमानस उपन्यास है। दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी सुन लो, राम जी बहुत दयालु है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं और जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ रामजी की शरण में जाना, जिंदगी में आपने जितने भी पाप किए है, हमारे राम जी इतने दयालु है कि सब माफ कर देंगे। क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम का हो जाता है। इसलिए दिग्विजय सिंह जवानी में आपने जो भी भूल करी हो, गलती करी हो, राम जी सब माफ़ कर देंगे और आपका बुढ़ापा सुधार जायेगा।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

MP Election 2023: INDORE 4 इंदौर की अयोध्या में पाकिस्तान की एंट्री, कांग्रेस ने राजा मांधवानी को दिया टिकट

राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा

भाजपा ने राम मंदिर बना दिया है, भगवान राम के शरणागत हो जाना, आपका यह जीवन जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा। इसके अलावा विजयवर्गीय ने साहू समाज के लोगो से कहा कि मैने महापौर रहते हुए 10 मिनट में साहू समाज की धर्मशाला मंजूर कर दी थी। मेरे काम से सब परिचित है। हमने सिर्फ विकास किया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैं महापौर था, उस समय शहर के विकास के लिए मैं उनसे लड़ जाता था। क्षेत्र 1 को पांच साल में विकास में नंबर 1 बनाऊंगा।

MP Election 2023: प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया के लिए मात्र 6 दिन का मिलेगा समय

इस दौरान कमलनाथ को भी लिया आड़े हाथों

कमलनाथ ने दिया कांग्रेस का परिचय कमलनाथ द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने का बयान देने के मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- कि इससे कांग्रेस का अच्छा परिचय कमलनाथ ने जनता को दिया है कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति क्या है। कमलनाथ लिड कर रहे हैं, टिकट बांट रहे हैं, कपड़े फाड़ने का दिग्विजय सिंह का बोल रहे हैं। इसका मतलब समझ सकते है कि कितने गैर जवाबदार नेता वह कांग्रेस के हैं कि अपने साथी के कपड़े फाड़ने का बोल रहे हैं।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker